Oct 25 2026 / 5:30 PM

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 21 अक्टूबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी और वर्षा की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ेगी।

दक्षिण भारत में 20 से 24 अक्टूबर तक भारतीय मौसम विभाग ने मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
तमिलनाडु, केरल, पुद्दुचेरी, कराईकल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज वर्षा की संभावना जताई गई है।

तमिलनाडु में नीलगिरि माउंटेन रेलवे मार्ग पर भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द की गईं। वहीं, केरल के इदुक्की और आसपास के जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस बीच केंद्र सरकार ने कर्नाटक और महाराष्ट्र को बाढ़ राहत के लिए 1,950 करोड़ रुपये की अग्रिम मंजूरी दी है। गृह मंत्रालय के अनुसार, यह राशि राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के तहत 2025-26 की दूसरी किस्त के रूप में जारी की जाएगी।

Share With

मध्यप्रदेश