AB de Villiers का रोहित-विराट पर बड़ा बयान: कहा, आलोचक ‘कॉकरोच’ हैं, खिलाड़ियों का सम्मान करें
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के समर्थन में उनके पूर्व साथी एबी डिविलियर्स खुलकर सामने आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान दोनों खिलाड़ियों को आलोचना झेलनी पड़ी, जिस पर डिविलियर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
अपने यूट्यूब चैनल पर डिविलियर्स ने कहा —
“मुझे समझ नहीं आता कि जैसे ही खिलाड़ी अपने करियर के आखिरी दौर में पहुंचते हैं, कुछ लोग कॉकरोच की तरह बाहर निकल आते हैं। वे नफरत फैलाने लगते हैं। यह गलत है। ऐसे खिलाड़ियों ने देश के लिए बहुत कुछ किया है और वे सम्मान के पात्र हैं।”
उन्होंने कहा कि विराट और रोहित ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। डिविलियर्स ने यह भी जोड़ा कि यह समय उनके योगदान का जश्न मनाने का है, न कि उन्हें नीचा दिखाने का।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की।
रोहित शर्मा ने 121 रनों की नाबाद पारी*, जबकि कोहली ने 74 रन बनाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। दोनों के बीच 168 रनों की साझेदारी ने भारत को 9 विकेट से जीत दिलाई।
