Jul 30 2026 / 7:36 AM

इंदौर में किन्‍नरों के दो गुट आपस में भिड़े… 24 ने फिनाइल-पेट्रोल पिया, देर रात हंगामा के बाद केस दर्ज

इंदौर। किन्नरों के दो गुटों में चल रही लड़ाई बुधवार को भड़क गई। नंदलालपुरा के 24 किन्नरों ने एसिड पीकर आत्महत्या की कोशिश की। नाराज किन्नर सड़क पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की। जोन-4 के डीसीपी आनंद कलादगी सभी को खतरे से बाहर बताया है। किन्नर पायल गुरु(नंदलालपुरा) और किन्नर सपना हाजी(एमआर-10)में लंबे समय से विवाद चल रहा है।

ताजा जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने चार किन्नरों पर अब तक प्राथमिकी दर्ज कर ली है। किन्नर सपना हाजी, राजा हाशमी, पंकज जय और अक्षय कुमाऊ पर देर रात संयोगितागंज थाना में केस दर्ज हुआ है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर विजयनगर,द्वारकापुरी,अन्नपूर्णा,खजराना और चंदननगर थानों में शिकायतें कर चुके है। मंगलवार को ही नंदलालपुरा के एक किन्नर ने अक्षय और पंकज पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। पुलिस इस घटना की जांच कर रही थी कि बुधवार शाम 24 किन्नरों ने एसिड गटक लिया। पंढरीनाथ टीआई अजय राजौरिया के मुताबिक किन्नरों ने रुम बंद कर एसिड गटका है। साथी किन्नर नेग मांग कर लौटे और स्थिति देख कर डर गए।

Share With

मध्यप्रदेश