Jul 29 2026 / 6:39 AM

भारत-इंग्लैंड महिला वर्ल्ड कप मैच के दौरान इंदौर में बदले रहेंगे ट्रैफिक के नियम, रविवार को इन रास्तों से बचें

इंदौर।
रविवार को होलकर स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच वुमेन्स इंटरनेशनल वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए शहर में ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी और कुछ रास्तों पर केवल पासधारी वाहन व इमरजेंसी सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी।


🚫 इन रास्तों से बचें

  • पलासिया से घंटाघर, हाईकोर्ट, रीगल चौराहा मार्ग
  • मालवामिल से लेंटर्न चौराहा, हाईकोर्ट मार्ग
  • गीताभवन से घंटाघर जाने वाला मार्ग
  • मालवामिल से जंजीरवाला जाने वाला मार्ग

🏟️ स्टेडियम में प्रवेश व्यवस्था

  • घंटाघर व पंचम की फेल की ओर से आने वाले दर्शक – जंजीरवाला चौराहा से प्रवेश करेंगे।
  • लेंटर्न चौराहा की ओर से आने वाले दर्शक – पैदल ही स्टेडियम जा सकेंगे।
  • केवल पासधारी वाहनों को ही स्टेडियम क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति होगी।

🅿️ पार्किंग की व्यवस्था

  • पासधारी वाहन: विवेकानंद स्कूल एवं बास्केटबाल कॉम्प्लेक्स (घंटाघर से प्रवेश)
  • आईटीसी अभय प्रशाल पार्किंग: यशवंत क्लब रोड से प्रवेश
  • बिना पास वाहन: बाल विनय मंदिर स्कूल, एसजीएसआईटीएस, पंचम की फेल क्षेत्र

🚧 मार्ग बंद एवं प्रतिबंध

  • लेंटर्न चौराहा से जंजीरवाला चौराहा तक का मार्ग दोपहर 1 बजे से मैच समाप्ति तक केवल पासधारी व इमरजेंसी वाहनों के लिए खुला रहेगा।
  • एमजी रोड, रेसकोर्स रोड, भंडारी ब्रिज और राजकुमार ब्रिज पर लोडिंग वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

🚌 बस और यात्री वाहन मार्ग परिवर्तन

  • सिटी बस और पासधारी वाहनों को छोड़कर अन्य सभी सवारी वाहन रीगल चौराहा से मधुमिलन की ओर डायवर्ट रहेंगे।
  • गीताभवन से घंटाघर जाने वाले वाहन ढक्कनवाला कुआं होकर मधुमिलन जा सकते हैं।
  • रीगल से हाईकोर्ट–पलासिया की ओर जाने वाले वाहन मधुमिलन मार्ग का उपयोग करें।

🔄 वैकल्पिक मार्ग

  • विजय नगर से मरीमाता: इंडस्ट्री हाउस–राजकुमार ब्रिज–पाटनीपुरा–परदेशीपुरा–सुभाष नगर–कुलकर्णी भट्टा ब्रिज मार्ग
  • रीगल से पलासिया: व्हाइटचर्च होकर एबी रोड
  • मालवामिल से जंजीरवाला/घंटाघर: पाटनीपुरा, एलआईजी चौराहा होकर एबी रोड
  • शेल्बी अस्पताल से लेंटर्न चौराहा: बाफना बंगला सामने से न्यू पलासिया मार्ग

🚨 ट्रैफिक पुलिस की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे एडवाइजरी का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें ताकि मैच के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Share With

मध्यप्रदेश