राम की तलाश में खड़े हैं सैकड़ों रावण, मौत पर भी लग रही है डिस्काउंट सेल!
https://www.instagram.com/reel/DPRp6gNAL0v
इंदौर। शहर में इन दिनों बड़ा ही अजीब नज़ारा है—रावण खुद अपनी मौत के लिए राम का इंतजार कर रहे हैं। महावर नगर से अन्नपूर्णा इलाके की तरफ निकलो तो लगेगा मानो सैकड़ों रावण सड़क किनारे खड़े होकर राहगीरों से कह रहे हों—“भैया! कहीं राम दिखें तो हमारी तरफ भेज देना।”
हालत ये है कि इस बार रावण की मौत पर भी ऑफर मिल रहा है। 50 रुपए से लेकर 50 हजार तक के रावण यहां बिक रहे हैं। दुकानों पर रावण ऐसे सजे हैं जैसे खिलौनों की दुकान हो। मेन रोड पर टंगे इन रावणों को देखते ही गाड़ियों की रफ्तार अपने आप धीमी हो जाती है, जैसे टोल नाके पर पहुंच गए हों। बच्चे भी माता-पिता से खिलौनों की जगह रावण की फरमाइश कर रहे हैं।
कुछ रावण इतने हाई-फाई हैं कि परिवार समेत बिकने आए हैं, तो कुछ ने बारिश से बचने के लिए वाटरप्रूफिंग करवाई है। यानी मरने से पहले भी ‘लक्ज़री लाइफ’ जी रहे हैं।
लेकिन समस्या वही है—ये कलयुग है साहब! रावण तो हर गली, हर नुक्कड़ पर मिल जाएगा, पर राम ढूंढने निकले तो मुश्किल है। शायद यही वजह है कि इंदौर की इस रावण मंडी में हर चेहरा कह रहा है—
“कौन बनाएगा हमें राख…? कहीं कोई राम है क्या?”
