Oct 28 2026 / 10:16 PM

कातिल इश्क़ ने ले ली आर्यन की जान!

इंदौर में 21 साल का आर्यन चौहान, अपने माता-पिता का इकलौता बेटा… सपनों से भरा नौजवान… लेकिन आज वह इस दुनिया में नहीं है। और उसकी मौत के पीछे कोई और नहीं, बल्कि वही लड़की है, जिससे वह बेइंतहा मोहब्बत करता था।

वीडियो कॉल पर मौत की धमकी… लेकिन प्रेमिका रही बेरहम!

आर्यन ने मरने से ठीक पहले अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया। उसने साफ कहा कि वह खुदकुशी कर लेगा। कोई और होती तो शायद रोक लेती, समझाती, बचाने की कोशिश करती। लेकिन इस प्रेमिका ने क्या किया? फोन काट दिया! और सिर्फ उसके दोस्त को खबर दे दी। जब तक दोस्त और होटल स्टाफ पहुंचे, आर्यन अपनी जान दे चुका था।

शादी से इंकार और धोखे की चोट

आर्यन कई सालों से उसी लड़की से शादी करना चाहता था। वह उसके घर भी आती-जाती थी, परिवार तक ने उसे अपना लिया था। लेकिन एक साल से लड़की शादी से साफ इंकार करती रही। चैटिंग में बार-बार शादी की बात पर झगड़े हुए, लेकिन हर बार उसे मिला सिर्फ धोखा और बेरुख़ी।

टूट गया परिवार, उजड़ गई जिंदगी

आर्यन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। छोटी बहन अब भाई को तरसेगी, मां-बाप अपने लाल को खोकर बिखर गए। और यह सब इसलिए क्योंकि एक लड़की ने मोहब्बत को खेल समझा, शादी के नाम पर उसे लटकाए रखा और आख़िर में उसे मौत की राह पर धकेल दिया।

सवालों के घेरे में प्रेमिका

अब सवाल यह है कि क्या इस लड़की को जिम्मेदार ठहराया जाएगा?
क्या उसकी बेरुख़ी और ठंडी प्रतिक्रिया ने ही आर्यन को फांसी पर झूलने को मजबूर नहीं किया?
क्या यह महज़ “आत्महत्या” है या “कातिल इश्क़” की असली कहानी?

👉 आर्यन की मौत सिर्फ एक आत्महत्या नहीं, बल्कि एक बेरहम प्रेमिका की वजह से हुई हत्या जैसी है। सवाल यह है कि क्या कानून इसे समझेगा, या फिर इस मासूम की मौत को कागज़ों में “सुसाइड” लिखकर फाइल बंद कर दी जाएगी?

Share With

मध्यप्रदेश