Oct 26 2026 / 11:53 AM

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया इंदौर मेट्रो का निरीक्षण, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

इंदौर। इंदौर में 5.9 किमी लंबे सुपर प्रायोरिटी कारिडोर पर सीएमआरएस से मेट्रो रेल चलाने की अनुमति मिल चुकी है। अब कमर्शियल रन की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत शनिवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रायोरिटी कारिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ मेट्रो का सफर किया। अधिकारियों ने सभी यात्री सुविधाओं से अवगत कराया। निरीक्षण के बाद विजयवर्गीय ने कहा कि जल्द ही मेट्रो रेल की सुविधा मिलेगी। दीपावली तक 17.5 किमी मार्ग पर रेल दौड़ने लगेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

Share With

मध्यप्रदेश